1 हिंदी किस भाषा परिवार की भाषा है?
- द्रविड़ (B) चीनी-तिब्बती (C) भारोपीय (D) ऑस्ट्रिक
उत्तर: ©भारोपीय
व्याख्या: हिंदी इंडो-यूरोपियन (भारोपीय) परिवार की भारतीय-आर्य शाखा के अंतर्गत आती है.
2 हिंदी भाषा का जन्म हुआ है?
- अपभ्रंश से (B) लौकिक संस्कृत से (C) पालि से (D) वैदिक संस्कृत से
उत्तर: (A) अपभ्रंश से
व्याख्या: आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास अपभ्रंश के विभिन्न रूपों से हुआ है.
3 संविधान के किस अनुच्छेद में हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया है?
- अनुच्छेद 341 (B) अनुच्छेद 343 (C) अनुच्छेद 345 (D) अनुच्छेद 351
उत्तर: (B) अनुच्छेद 343
4 हिंदी की आदि जननी कौन सी भाषा है?
- पालि (B) अपभ्रंश (C) प्राकृत (D) संस्कृत
उत्तर: (D) संस्कृत
व्याख्या: संस्कृत को सभी भारतीय भाषाओं की जननी और आर्यों की मूल भाषा माना जाता है.
5 प्राचीन भारतीय आर्य भाषा का काल क्या माना जाता है?
- 1500 ई.पू. – 500 ई.पू. (B) 500 ई.पू. – 1000 ई. (C) 1000 ई. – वर्तमान (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) 1500 ई.पू. – 500 ई.पू.
6 मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषा का सही कालक्रम क्या है?
- पालि-अपभ्रंश-प्राकृत (B) प्राकृत-पालि-अपभ्रंश (C) पालि-प्राकृत-अपभ्रंश (D) अपभ्रंश-पालि-प्राकृत
उत्तर: ©पालि-प्राकृत-अपभ्रंश
7 पश्चिमी हिंदी की उत्पत्ति किस अपभ्रंश से हुई है?
- मागधी (B) अर्धमागधी (C) शौरसेनी (D) खस
उत्तर: ©शौरसेनी
8 पूर्वी हिंदी की बोलियाँ (अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी) किस अपभ्रंश से विकसित हैं?
- शौरसेनी (B) अर्धमागधी (C) मागधी (D) पैशाची
उत्तर: (B) अर्धमागधी
9 मागधी अपभ्रंश से विकसित आधुनिक भाषा कौन सी है?
- पंजाबी (B) बिहारी (C) राजस्थानी (D) गुजराती
उत्तर: (B) बिहारी
10 खड़ी बोली हिंदी का साहित्यिक रूप किस शताब्दी में विकसित हुआ?
- 18वीं (B) 19वीं (C) 10वीं (D) 15वीं
उत्तर: (B) 19वीं
व्याख्या: आधुनिक काल (भारतेन्दु युग) में खड़ी बोली ने साहित्यिक गौरव प्राप्त किया.
11 हिंदी शब्द मूलतः किस भाषा का है?
- अरबी (B) तुर्की (C) फारसी (D) संस्कृत
उत्तर: ©फारसी
12 देवनागरी लिपि का विकास किस प्राचीन लिपि से हुआ है?
- खरोष्ठी (B) ब्राह्मी (C) गुप्त लिपि (D) कुटिल लिपि
उत्तर: (B) ब्राह्मी (सामान्य भाषाई तथ्य)
13 प्रथम राजभाषा आयोग का गठन कब हुआ?
- 1950 (B) 1955 (C) 1960 (D) 1963
उत्तर: (B) 1955
व्याख्या: बी. जी. खेर की अध्यक्षता में प्रथम राजभाषा आयोग का गठन हुआ था.
14 मराठी भाषा का विकास किस अपभ्रंश से हुआ है?
- शौरसेनी (B) मागधी (C) महाराष्ट्री (D) पैशाची
उत्तर: ©महाराष्ट्री
15 पालि भाषा का संबंध किस धर्म के साहित्य से है?
- जैन धर्म (B) बौद्ध धर्म (C) सनातन धर्म (D) सिख धर्म
उत्तर: (B) बौद्ध धर्म
16 प्राकृत भाषा का संबंध मुख्यतः किस धर्म से है?
- बौद्ध (B) जैन (C) शैव (D) वैष्णव
उत्तर: (B) जैन
17 ‘अपभ्रंश’ शब्द का सबसे पहला उल्लेख किसने किया?
- पाणिनि (B) पतंजलि (C) व्याडि (D) भरत मुनि
उत्तर: (B) पतंजलि (साहित्यिक तथ्य)
18 हिंदी भाषा की कितनी प्रमुख उपभाषाएँ हैं?
- 3 (B) 4 (C) 5 (D) 6
उत्तर: © 5
व्याख्या: पश्चिमी हिंदी, पूर्वी हिंदी, राजस्थानी, बिहारी और पहाड़ी.
19 खड़ी बोली का दूसरा नाम क्या है?
- हरियाणवी (B) कौरवी (C) ब्रज (D) अवधी
उत्तर: (B) कौरवी
20 भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
- अंग्रेजी (B) हिंदी (C) बंगाली (D) मराठी
उत्तर: (B) हिंदी
21 संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ शामिल हैं?
- 18 (B) 20 (C) 22 (D) 24
उत्तर: © 22
22 ब्रजभाषा हिंदी की किस उपभाषा के अंतर्गत आती है?
- पूर्वी हिंदी (B) पश्चिमी हिंदी (C) राजस्थानी (D) पहाड़ी
उत्तर: (B) पश्चिमी हिंदी
23 ‘अवहट्ट’ काल का समय क्या माना जाता है?
- 500 ई. – 800 ई. (B) 900 ई. – 1100 ई. (C) 1100 ई. – 1300 ई. (D) 1000 ई. के बाद
उत्तर: (B) 900 ई. – 1100 ई.
व्याख्या: अपभ्रंश के परवर्ती रूप को अवहट्ट कहा जाता है जो पुरानी हिंदी का संक्रमण काल है.
24 पाणिनि द्वारा नियमबद्ध की गई प्राचीन भाषा कौन सी है?
- वैदिक संस्कृत (B) लौकिक संस्कृत (C) प्राकृत (D) अपभ्रंश
उत्तर: (B) लौकिक संस्कृत
25 मानक हिंदी का आधार क्या है?
- ब्रजभाषा (B) अवधी (C) खड़ी बोली (D) मैथिली
उत्तर: ©खड़ी बोली
व्याख्या: आज जो हिंदी स्कूलों और सरकारी कामकाज में प्रयोग होती है, वह खड़ी बोली का मानक रूप है.

Total Users : 16358
Add Comment