ऑनलाइन मैगज़ीन –स्वस्थ विचारों व ज्ञान का भंडार

ऑनलाइन मैगज़ीन स्वस्थ विचारों ज्ञान का भंडार

पत्र-पत्रिकाएं कहें या समाचार पत्र, दोनों की मनुष्य की दिनचर्या में महत्वपूर्ण स्थान रख़ते हैं | हमारे आस-पास व देश-विदेश की घटनाओं की जानकारी हमें पत्र-पत्रिकाओं से ही प्राप्त होती है. शिक्षा, मनोरंजन, साहित्य आदि की प्रमुख खबरें पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती हैं | आजकल कागज़ की सेविंग और लोगों का अधिकांश समय मोबाइल पर बीतने के कारण ऑनलाइन मैगज़ीन प्रकाशित की जाती हैं, जिन्हें आप ज़ब चाहें मोबाइल में ही पढ़ सकते हैं |

 

ऑनलाइन मैगज़ीन में प्रकाशित साहित्य आदि पढ़ने से होने वाले लाभ –

1) ज्ञान एवं मनोरंजन  

ऑनलाइन मैगज़ीन से हमें तरह-तरह का ज्ञान प्राप्त होता है. इन्हें पढ़ने से ज्ञानवर्धन के साथ-साथ हमारा मनोरंजन भी होता है. वैसे भी पत्र-पत्रिकाएँ और पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं |

ऑनलाइन मैगज़ीन में छपी कहानियों और लेखों से हमारा मनोरंजन तो होता ही है साथ में हमें नैतिक ज्ञान भी मिलता है. इन्हें पढ़ने से हमारे अंदर मानवीय मूल्यों की समझ पैदा होती है |

 

2) पढ़ने की स्वस्थ आदत

किसी भी ज्ञानवर्धक मैगज़ीन के नियमित पठन से पढ़ने की स्वस्थ आदत का विकास होता है. |

इनमें छपी कहानियाँ,  रुचिप्रद व शिक्षा प्रद होती हैं |  मोबाइल पर वीडियो गेम्स खेलकर समय खराब करने से बेहतर है कि ऑनलाइन मैगज़ीन के माध्यम से कुछ ज्ञान वर्धन ही कर लिया जाए |

 

3) बौद्धिक विकास

ऑनलाइन मैगज़ीन मनुष्य के बौद्धिक विकास का सर्वोत्तम साधन हैं | इन में छपे लेख, हमारे मस्तिष्क का बौद्धिक स्तर बढ़ाते हैं,  हमारे ज्ञान को बढ़ाते हैं |

नई गूँज ऑनलाइन मैगज़ीन में पाठकों को भी अपनी रचनाएं एवं कहानियां, कविताएं भेजने का मौका दिया जाता है. जिसके कारण युवा वर्ग में लेखन के प्रति  उत्साह बढ़ता है |

लोग खाली समय में हिंदी साहित्य की ऑनलाइन मैगज़ीन से अपनी संस्कृति क़ो जान पाते हैं | इनसे बेहतर समय का सदुपयोग क्या हो सकता है. इनसे खाली समय आराम से कट जाता है और हमें तरह तरह की बातें जानने क़ो मिलती हैं |

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *